दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस का गरिमामय आयोजन
संत योआकिम एवं संत अन्ना के पर्व के अवसर पर दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस बड़े श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैथेड्रल में विशेष पवित्र मिस्सा चढ़ाया गया जिसमें सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-शांति तथा ईश्वर की निरंतर कृपा के लिए विशेष प्रार्थनाएँ की गईं।
पवित्र मिस्सा के उपरांत उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। उनके प्रेम और कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप उन्हें एक स्मृति-उपहार भेंट किया गया।
यह संपूर्ण आयोजन पल्ली पुरोहित के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर ने सभी को अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रेम, त्याग, अनुभव और आध्यात्मिक विरासत के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने परिवार में वरिष्ठजनों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए सभी को उनके प्रति प्रेम, आदर और सेवा का संदेश दिया।
ईनिड डिक्रूज़
सचिव
बरेली धर्मप्रांत



