संत मोनिका पर्व

संत मोनिका के पर्व के अवसर पर संत अल्फोंसस कथीड्रल बरेली धर्मप्रांत की महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फादर जॉन बॉस्को द्वारा पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। मिस्सा के दौरान महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना की गई तथा संत मोनिका के विश्वास, धैर्य और प्रार्थनामय जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

पवित्र मिस्सा के पश्चात महिलाओं ने पल्ली पुरोहित फादर जॉन बॉस्को के साथ SRA सिस्टर्स द्वारा संचालित मूक-बधिर विद्यालय का दौरा किया। महिलाओं द्वारा एकत्रित की गई राशन सामग्री विद्यालय के बच्चों के लिए भेंट की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के प्रति प्रेम, करुणा और सेवा-भावना का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्रोत्र 23 कंठस्थ करके बोलने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह आयोजन महिलाओं के विश्वास, सेवा और सामुदायिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक अवसर रहा।
Diocese of Bareilly